पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सरकार को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। यूनियन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग ने अगर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो ।8 मई दोपहर 2 बजे के बाद से राज्य में बसें नहीं चलेंगी। यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह, सचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की, बलजीत सिंह गिल,कैशियर बलजिंदर सिंह ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का हल निकालने के बजाय धक्केशाही करने में  लगी है रेशम सिंह ने बताया कि 8 मई से बसें न चलाने की घोषणा इसलिए की गई है, क्योंकि कर्मचारियों को पिछले लंबे समय सेवेतन नहीं मिला है। अधिकारियों की ओर से गलत फैसले लिएजा रहे हैं, जिनमें ज्यादा सवारियां होने पर बसों को न रोकना यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सामान काम सामान वेतन लागू करवाना, वर्कशाप कर्मचारियों को रेगुलर स्टाफ की तर्ज पर सरकारी छुट्टियों को लागू करवाना, स्किल हाई स्किल पे स्केल लागू करना, एडवांस बुकरा डाटा एंट्री आपरेटर और । कर्मचारियों ने सरकारको चेतावनी दी कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को हलकिया जाए, क्योंकि सत्ता में आने से पहले आप की ओर से दावा किया गया था कि कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और सभीमांगों को पूरा किया जाएगा

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।