लुधियाना: पंजाब रोडवेज लुधियाना डिपो की बस जो लुधियाना-दिल्ली रूटीन मुताबिक जा रही थी तो साहनेवाल के पास कुछ बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने बस के आगे गाड़ियां खड़ी करके बस को रुकवाया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बदमाशों ने बस पर ईंटों से भी हमला किया। इससे बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने बस में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने चालक को तुरंत साहनेवाल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद बस चालकों ने विरोध स्वरूप हाईवे जाम कर दिया, जिसके बाद संगठन के प्रतिनिधि प्रशासन के पास वार्ता के लिए पहुंचे और प्रशासन ने तुरंत सख्त कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।