पंजाब परिवहन सचिव ने नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ मीटिंग की पंजाब में मान सरकार ने आज एक और बड़ा ऐलान करते हुए सूबे के लोगों को बड़ी राहत दी है। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज ऐलान किया है कि पंजाब की सरकारी बसें जल्द ही दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंच सकेंगी। यह जानकारी पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दी। पंजाब परिवहन सचिव ने नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। अपने दिल्ली दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसके बाद आधिकारिक स्तर पर बैठक हुई। इसके बाद परिवहन मंत्री ने कहा कि पंजाब की बसें जल्द ही दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंच सकेंगी।

 

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।