चंडीगढ़, 6 अगस्त

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज राज्य के विभिन्न जिलों के योजना बोर्ड के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति की है। यह निर्णय जिला स्तर पर विकास की गति को तेज करने और स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार योजनाओं को सही ढंग से लागू करने के उद्देश्य से लिया गया है।

ये नियुक्तियां मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘रंगला पंजाब’ मिशन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इन बोर्डों के माध्यम से आम लोगों की आवाज़ को विकास कार्यों की योजना प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, ताकि जनोन्मुखी और प्रभावी कार्य संभव हो सके।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नवनियुक्त चेयरमैनों और सदस्यों को नई ज़िम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “सरकार ने ज़िला योजना बोर्ड के चेयरमैनों और सदस्यों की नियुक्ति की है। सभी को उनकी नई ज़िम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं। रंगला पंजाब टीम में सभी का हार्दिक स्वागत है। मुझे उम्मीद है कि सभी अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरी मेहनत और लगन से निभाएंगे एवं पंजाब की तरक्की और खुशहाली में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।”

आप सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंच सके। यह नई टीम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच एक मज़बूत कड़ी का काम करेगी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।