important news for students of punjab school education board

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव किए हैं। यह बदलाव शारीरिक शिक्षा और खेल विषयों में किया गया है। जानकारी के अनुसार पहले शारीरिक शिक्षा एवं खेल विषयों में प्रेक्टिकल के अंक अधिक तथा लिखित परीक्षा के अंक कम थे। अब उलट कर दिया गया है। अब लिखित परीक्षा के अंक अधिक और प्रेक्टिकल के अंक कम हों

शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जो पढ़ने-लिखने में अच्छा होने के साथ-साथ पूरी लगन के साथ लिखित परीक्षा देते थे लेकिन खेल और शारीरिक शिक्षा के प्रेक्टिकल के दौरान मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। इससे उनके प्रेक्टिकल अंक कम हो जाते थे और समूची प्रतिशतता भी प्रभावित होती थी।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपने नए पैटर्न में कक्षा 9वीं से 12वीं तक इन विषयों के अंकों के वितरण में बदलाव किया है। अब दोनों विषयों की लिखित परीक्षा के अंक प्रेक्टिकल विषय से अधिक होंगे। इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश भी तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।