होशियारपुर
पंजाब के होशियारपुर से बड़ी खबर है। यहां पंजाब औऱ हिमाचल बार्डर पर फायरिंग हुई है। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मौके पर पंजाब और हिमाचल प्रदेश की पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक पंजाब औऱ हिमाचल बार्डर पर होशियारपुर में गोलीबारी हुई है। इस फायरिंग में एक युवक और एक महिला को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई है, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हैसूचना पाकर पंजाब और हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक घायल युवक को स्थानीय अस्पताल इलाज के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल बार्डर पर गोली चलने से दोनों प्रदेशों की पुलिस अलर्ट हो गई है। मामले की जांच शुरू की गई है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।