कटड़ा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह जम्मू का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कल राजौरी और पुंछ में चुनावी रैलियां करने जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार कल सबसे पहले गृहमंत्री अमित शाह राजौरी में सुबह 9 बजे पहुंचेंगे। उसके बाद वह थन्नामंडी, फिर सुरनकोट और बाद में पुंछ जाएंगे। अमित शाह कल राजौरी और पुंछ से देश की जनता को संबोधित करेंगे। उनके इस दौरे के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।