
पुलवामा: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान एक आतंकी के मारे जाने का भी समाचार प्राप्त हुआ है।जानकारी के अनुसार पुलवामा में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान छानबीन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। वहीं दूसरे छिपे आतंकी को ढूंढा जा रहा है