चडीगढ़ :   पूर्व डेरा ब्यास प्रमुख ने नाभा जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात कर पंजाब की राजनीति में नए समीकरणों पर एक बार फिर से नई बहस छेड़कर भूचाल ला दिया है। इस मुलाकात ने न केवल मजीठिया की लोकप्रियता को नई उड़ान                            दी  है बल्कि  डेरा ब्यास के लाखों अनुयायियों के बीच एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी भेजा है।

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों को उनके अनुयायी किसी साधारण धार्मिक गुरु की तरह नहीं बल्कि भगवान तुल्य मानते हैं। उनके हर कदम को श्रद्धालु गहरी आस्था और मार्गदर्शन के रूप में लेते हैं। ऐसे में बाबा जी का नाभा जेल         मजीठिया से मिलना अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस मुलाकात से अकाली दल को राज्य भर में अप्रत्याशित राजनीतिक लाभ मिल सकता है।

मजीठिया पहले से ही पंजाब की राजनीति में एक मजबूत और कद्दावर नेता माने जाते हैं। हालांकि, कानूनी मुश्किलों के चलते वे इन दिनों जेल की सलाखों के पीछे हैं। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है। अब बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों            हुई यह मुलाकात मजीठिया की छवि को और मजबूती देती दिखाई दे रही

मुलाकात का संदेश डेरा ब्यास के अनुयायियों तक जिस तेजी से पहुंचा है, उसने पंजाब के राजनीतिक समीकरणों में हलचल पैदा कर दी है। डेरा ब्यास के अनुयायी केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव भी रखते हैं। पंजाब भर में           चुनाव परिणामों पर डेरा अनुयायियों की भूमिका अहम होती है। यही वजह है कि इस मुलाकात को पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों और उपचुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।