*जालंधर, 29 जुलाई 2024।* भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम आज जालंधर में पूर्व सांसद सुशील रिंकू के घर पहुंचे। इस दौरान दुष्यंत गौतम और सुशील रिंकू के बीच जालंधर समेत पंजाब की ताजा स्थित पर काफी देर तक चर्चा हुई।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने दुष्यंत गौतम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। रिंकू ने गौतम को बताया कि जालंधर में आए दिन लूट, हत्या और अन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं। रिंकू ने कहा कि बीते दिन शहर के बीचोबीच नेहरू गार्डन चौक (श्री राम चौक) पर स्थित मेडिकल स्टोर से लुटेरे दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया।

सुशील रिंकू ने बताया कि जालंधर में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। यह स्थिति उस समय है, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद जालंधर में रहने लगे हैं। जिस शहर में मुख्यमंत्री रहते हों वहां, इस तरह की कानून व्यवस्था बड़ी ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जालंधर में विकास काम ठप है। ये हाल अकेले जालंधर का ही नहीं है, बल्कि सूबे के हर जिले में यही स्थिति है।

दुष्यंत गौतम ने सुशील रिंकू के साथ चर्चा के दौरान कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की है। इस दौरान पंजाब भाजपा के महामंत्री अनिल सरीन, जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) भी मौजूद थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।