
*जालंधर, 28 अक्तूबर 2024।* भाजपा नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आज भोगपुर दानामंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों को खराब कर रही है। पंजाब सरकार नहीं चाहती है कि समय से किसानों को धान खरीद किया जा सके।
भोगपुर दानामंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब सरकार का रिमोट दिल्ली बैठे अरविंद केजरीवाल के पास है। पंजाब के सभी अफसर मीटिंग करने दिल्ली अरविंद केजरीवाल के पास जाते हैं। जिससे पंजाब की सुनवाई नहीं हो रही है।
सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार धान का एक एक दाना खरीदने के लिए वचनवद्ध है। लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार धान खरीदने के लिए गंभीर नहीं है। जिससे किसानों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि वे किसानों के साथ हैं, पंजाब सरकार अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभा रही है, जिससे किसानों को दिक्कत आई है।