दिल्ली: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित गिरावट की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी है। खाड़ी देशों और अमेरिका से मिले सकारात्मक संकेतों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतें पिछले कुछ दिनों से स्थिर बनी हुई हैं और आगे और सस्ती हो सकती हैं। खाड़ी देशों का कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है, जबकि अमेरिकी कच्चा तेल 66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि खाड़ी देशों का कच्चा तेल जल्द ही 65 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी तेल 60 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है, जिससे भारत जैसे बड़े क्रूड आयातक देशों को राहत मिलने की संभावना है।अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने और ‘ड्रिल बेबी ड्रिल’ कार्यक्रम शुरू करने से बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। इससे तेल की कीमतों पर दबाव पड़ा है।जानकारों के अनुसार, अप्रैल में कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी संभव है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अप्रैल में खाड़ी देशों का कच्चा तेल 65 से 70 डॉलर प्रति बैरल के बीच बना रहता है, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 से 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखी जा सकती है

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।