जम्मू; भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के तीन घंटे बाद पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि पेशावर एयरपोर्ट के पास एयर डिफेंस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया है।पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि भारत ने LoC पर कई जगहों पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग की है, जिसका पाकिस्तान मजबूती के साथ जवाब दे रहा है। LoC पर हालात एक बार फिर तनावपूर्ण है, PoK के कई शहरों में बिजली काट दी गई है। सेना की गश्त जारी है।इससे पहले शाम करीब 5:30 बजे पाकिस्तान ने भारत के साथ सीजफायर का ऐलान किया था। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने सोशल मीडिया पर लिखा- भारत और पाकिस्तान तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया