दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा के दौरान नई दिल्ली और मॉस्को ने व्यापार, ऊर्जा, जलवायु और अनुसंधान सहित कई क्षेत्रों में 9 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़ी परियोजनाओं को लेकर सहमति बनी, जिसमें रूस के सहयोग से भारत में 6 नए न्यूक्लियर पावर प्लांट्स बनाने पर भी बातचीत हुई। रूस की परमाणु ऊर्जा एजेंसी रोसाटॉम इन न्यूक्लियर पावर प्लांट्स को बनाने में भारत की मदद करेगी। बता दें कि रूसी एजेंसी पहले भी कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करने में भारत की मदद कर चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनके आधिकारिक निवास क्रेमलिन में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया, जिसमें रोसाटॉम ने 6 नए न्यूक्लियर पावर प्लांट्स बनाने में भारत की मदद करने की पेशकश की। इसके अलावा, रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष ने फार्मा, जहाज निर्माण और शिक्षा क्षेत्र में भारत के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। रूस के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर पेमेंट फ्लो को आसान बनाने के प्रयासों पर चर्चा की

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।