नई दिल्ली,। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का शुभारंभ करेंगे। यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण है। भारत में सबसे बड़ी राष्ट्रव्यापी जमीनी स्तर की खेल प्रतियोगिता 2018 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी। देश के 15 राज्यों में राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव निर्धारित है। लेकिन शुक्रवार को कई राज्यों की राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिए गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा के 8 उम्मीदवारों समेत सभी 11 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।मध्य प्रदेश के बैतूल, खंडवा और सिंगरौली जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इनमें से 18 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।