दिल्ली: देश के उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में भारी मानसूनी बारिश, भूस्खलन, और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इन हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बाढ़ से प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे और खुद स्थिति की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दी है।रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में लगातार बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं ने अब तक 500 से अधिक लोगों की जान ले ली है। वहीं, बीते दो दिनों में हुए ताजा भूस्खलनों, अचानक आई बाढ़, और मकानों के ढहने से दर्जनों लोगों की मौत हुई है