
अजनाला/अमृतसर, 2 सितंबर ( )- गत कई दिनों से बाढ़ की मार झेल रहे सरहद्दी क्षेत्र के लोगों की सार लेने के लिए गरीबों के मसीहा के तौर पर जाने जाते सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉक्टर एस.पी सिंह ओबरॉय की ओर से अमृतसर जिले का दौरा करने दौरान ऐलान किया गया कि इस कठिन घड़ी में वह पंजाब के लोगों को किसी भी तरह की कोई मुश्किल नहीं आने देंगे।
अजनारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे डॉक्टर एसपी सिंह ओबरॉय ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि पंजाब इस समय बहुत ही मुश्किल दौर में गुजर रहा है। इसलिए हमारा धर्म बनता है कि हम डटकर अपनी धरती पर अपने लोगों का साथ दें। उन्होंने कहा कि उनकी टीमों द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़े सत्र पर सूखा राशन, पशुओं के लिए चारा, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान निरंतर वितरित किया जा रहा है। डॉक्टर ओबरॉय ने ऐलान किया कि वह कुदरती आफत को लंबी लड़ाई समझ कर लड़ने के लिए तैयार है।
ओबरॉय ने कहा कि सबसे पहले चरण में बाढ़ पीड़ित लोगों को राशन और पशुओं के लिए चारा अन्य वितरित करने के अलावा तरपालें और मच्छरदानियां भी वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में पानी सुख जाने के बाद फैलने वाली बीमारियों के इलाज के लिए दवाइयां और डॉक्टरों की टीमों का प्रबंध भी किया जा रहा है।
इस दौरान मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री और हलका विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने इस बड़े प्रयास के लिए डॉक्टर ओबरॉय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर ओबरॉय की प्रत्येक संकट समय निभाई जाने वाली सेवा और समर्पण को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।
इस मौके उनके साथ ट्रस्ट के सीनियर ट्रस्टी गुरजीत सिंह ओबरॉय, पंजाब अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह हेर, सलाहकार सुखदीप सिद्धू, जिलाध्यक्ष शिशपाल लाडी, महासचिव मनप्रीत संधू चमियारी, नवजीत सिंह घई, इंजी. जगदीश सिंह, मनप्रीत सिंह कंबोज, हरिंदर सिंह सेखों, बलविंदर सिंह सरहाला, अमरजीत सिंह, संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी मौजूद थे।
कैप्शन: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरत करने मौके डॉ. एस.पी सिंह ओबरॉय के साथ विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और ट्रस्ट के सदस्य।