नई दिल्ली, बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर खुशियां आईं हैं। प्रियंका और निक, दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि सरोगेसी की मदद से वे पैरेंट्स बन गए हैं। इस कपल ने बच्चे के जन्म से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन एक अमेरिकी वेबसाइट ने ये बता दिया है कि निक-प्रियंका के घर बेटा हुआ है या बेटी। हालांकि उन्हें बेबी के नाम की जानकारी अभी भी नहीं मिल पाई है।यूएस वीकीली की रिपोर्ट्स मुताबिक प्रियंका और निक के घर बेटी का जन्म हुआ है। जिसने शनिवार यानि 15 जनवरी को दक्षिणी कैलिफोर्निया के हॉस्पिटल में इस दुनियां में कदम रखा। वहीं TMZ.com ने सैन डिएगो के पास के एक बीच पर प्रियंका और निक की तस्वीरें पब्लिश करते हुए दावा किया है कि यह 14 जनवरी की है और दोनों को पता था कि बच्ची के दुनिया में आने का वक्त करीब आ गया है, इसलिए वे पहले से यहां पहुंच गए थे।प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुशखबरी के बारे में पहले ही फैंस को इशारों इशारों में बता दिया था। जब पिछले साल नवंबर में नेटफ्ल‍िक्स पर जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट शो आया था। इस फैमिली रोस्ट शो में प्र‍ियंका ने कहा था कि वे और न‍िक कुछ एक्सपेक्ट कर रहे हैं। जिसके बाद प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे।  

जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में प्र‍ियंका ने कहा था कि उनके और न‍िक के अभी तक कोई बच्चे नहीं हैं। पीसी ने आगे कहा, ‘अगर आपको नहीं पता, तो बता दें बस हम ही वो कपल हैं ज‍िनका अभी तक कोई बच्चा नहीं है। इसल‍िए मैं ये अनाउंसमेंट करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं…सॉरी बेब। न‍िक और मैं एक्सपेक्ट कर रहे हैं। आज रात ड्रंक होने के लिए और कल सोने के लिए…’। वैसे प्रियंका मुंह से एक्पेक्ट शब्द सुनकर निक भी शॉक्ड रह गए थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।