जालंधर : बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री उर्मिल वैद का देर रात निधन हो गया है। उर्मिल वैद लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थी और डायलसिस पर थी। कल रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उर्मिल वैद के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गई हैं। उनके अंतिम संस्कार का समय अभी तय नहीं किया गया है। पूर्व केबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने उर्मिल वैद के निधन पर दुख प्रकट किया है। बीजेपी के तमाम नेतागण उर्मिल के लद्देवाली स्थित घर पर शोक प्रकट करने पहुंच रहें हैं।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।