जालंधर : आज एक हादसा जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाइवे पर बोलैरो गाड़ी का टायर फटने के कारण हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।  इस हादसे में करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बताये जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक बोलैरो गाड़ी में सवार लोग किसी धार्मिक स्थान से वापिस आ रहे थे लेकिन गाड़ी का टायर फटने के कारण यह भयानक हादसा हो गया। 

घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची व घटना संबंधी मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है। वहीं सभी घायलों को स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां पर कुछ गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल के डाक्टरों ने जालंधर रैफर कर दिया है। 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।