
गुड़गांव: बोहड़ाकलां क्षेत्र के चैनपुरा में देर रात एक कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी जोरदार थी कि उसकी लपटे कई किलोमीटर दूर तक देखी गई। देर रात को सूचना मिलते ही दमकल के अलग-अलग केंद्रों से नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया जिन्होंने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिस वक्त यह घटना हुई उसे वक्त क्षेत्र में लाइट नहीं थी, ऐसे में दमकल अधिकारी इस घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, जबकि गोदाम में रखे सामान के साथ-साथ एक कार और एक बाइक भी जलकर राख हो गई।