मनाली: मनाली से पंजाब आ रही यात्रियों से भरी बस ब्यास दरिया में गिर गई। इस घटना के बाद हर तरफ कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बस मनाली से पठानकोट आ रही थी और यात्रियों से भरी हुई थी, जो मनाली में ब्यास दरिया में जा गिरी। इस हादसे में एक दर्जन से भी अधिक यात्री घायल हो गए। हालांकि इस हादसे में किसी तरह के जानी नुक्सान की सूचना नहीं हैबताया जा रहा है कि गत दिवस ब्यास में काफी पानी आया था। जमीन धंस जाने के कारण बस दरिया में गिरी बताई जा रही है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।