*जालंधर, 16 अप्रैल 2025।* जालंधर के मॉडल हाउस स्थित सुकून भंगड़ा स्टूडियो की पहली वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने सकून भंगड़ा स्टूडियो के संस्थापक अमरजोत सिंह को बधाई दी। सुशील रिंकू ने कहा कि भंगड़ा, पंजाब और पंजाबियत की प्राचीन विरासत है, इस विरासत को अमरजोत सिंह ने आगे बढ़ाने का काम किया है, जो काबिलेतारीफ है।

इससे पहले सकून भंगड़ा स्टूडियो के संस्थापक अमरजोत सिंह और अन्य ने सुशील रिंकू का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।