चंडीगढ़, 01जून :शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के गृहमंत्री के रूप में बुरी तरह विफल रहे हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने और पंजाब के लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में विफल रहने के लिए उन्हे तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि पंजाब में जंगल राज बन गया है तथा कोई भी सुरक्षित नही है। यूथ आइकन सिद्धू मूसेवाला का कत्ल, हिंदू-सिख झड़पों और पुलिस अधिकारियों की हत्या और दिन दिहाड़े पंजाब रोडवेज की एक बस को लूटने की घटना से साफ दिखाई दे रहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह चरमरा गई है’’।यह कहते हुए कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और इसकी सुरक्षा से समझौता नही किया जा सकता , सरदार बादल ने कहा, ‘‘ हमारे पास एक शत्रुतापूर्ण पड़ोसी है, जो इस स्थिति का फायदा उठाकर राज्य को और भी अस्थिर कर सकता है, इस बिगड़ती स्थिति को संभालने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए’’।सरदार बादल ने दुख व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं गृहमंत्रालय चलाने में नाकामी के कारण प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हुआ है। उन्होने कहा कि मूसेवाला के साथ साथ कई अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षा कवर को उनके खतरे की धारणा को ध्यान में रखे बिना हटा दिया गया है। ‘‘ आप पार्टी ने इस ‘‘ उपलब्धि’’ की चूक के बारे बढ़ा चढ़ा कर गुणगान करके सोशल मीडिया पोर्टल पर डाल दिया गया’’।

 

अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी खुलासा किया कि वह शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए शीघ्र ही मूसेवाला के आवास जाएंगें’’।

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।