प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा कि भगवंत मान की आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपऐ देने के अपने वादे से पीछे हटते हुए नजर आ रहे है क्योंकि कुछ दिन पहले विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने बताया कि पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपऐ महीना नहीं मिलेगा जबकि आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि सरकार बनने के तुरंत बाद 1000 रुपऐ महीना महिलाओं को मिलेगा। मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते आप ने पंजाब की महिलाओं से बहुत बड़ा धोखा किया। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए पंजाब की जनता से झूठे वादे किए । पंजाब के लोगों ने भी मन बनाकर आप के समर्थन में मतदान किया। अब पंजाब में आप की सत्ता है। लेकिन वादा, अभी तक एक भी नहीं पूरा किया।मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में खूब वादे किए। राज्य की वित्तीय स्थिति खराब होने के बावजूद लोगों को खूब सपने दिखाएं। यहां तक कि वादे पूरे करने के लिए पैसा कहां से आएंगे उसका फॉर्मूला भी समझाया। लेकिन आम आदमी पार्टी की जीत और सरकार बनने के बाद केजरीवाल के सारे फॉर्मूले धरे के धरे रह गए हैं। इस अवसर पर राहुल कशयप कैशियर भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा,नेहा, पलवी, ऊषा कुमारी,बबलू भगत उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।