चंडीगढ़, 27 अप्रैल  : पंजाब में भाजपा के नेताओं ने आज एक अहम बैठक की है। बैठक में फैसला हुआ है कि पंजाब में भाजपा अब आगे कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। संगरूर लोकसभा सीट पर उप चुनाव और 4 निगमों के चुनाव भाजपा अकेले दम पर लड़ेगीभाजपा के नेताओं ने बुधवार को चंडीगढ़ कार्यालय में आगामी चुनावों को लेकर मंथन किया। पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने इस दौरान कहा कि वह अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बाकी केंद्रीय लीडरशिप जो फैसला करेगी, वह मंजूर होगा। मीटिंग में भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, सहप्रभारी नरिंदर रैना भी उपस्थित रहे।

पंजाब के CM भगवंत मान संगरूर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बने थे। इस बार उन्होंने धूरी सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बन गए। उन्होंने सीएम पद की शपथ लेने से पहले लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस सीट पर जल्द उपचुनाव होंगे।

पंजाब में जालंधर, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला नगर निगम के चुनाव इसी साल होने हैं। शहरों में भाजपा का अच्छा आधार है। इसी वजह से वह अकेले चुनाव लड़ने के मूड में है। अभी तक वह अकाली दल से गठबंधन कर चुनाव लड़ती रही है

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।