जालंधर भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने भाजपा का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंजाब श्री मनोरंजन कालिया ने अपने आवास के बाहर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया। श्री कालिया ने कहा कि 1980 में भाजपा के गठन के बाद 2014 और 2019 में भाजपा ने संसद (लोकसभा) में पूर्ण बहुमत हासिल किया। अब 2024 में भाजपा रिकार्ड बनाते हुए 400 से अधिक सीटें जीतेगी। पुनित शिकला, राजेश कपूर, शाम शर्मा, राजेश जैन, भगवंत प्रभाकर, हितेश स्याल, सुनील गुंबर, राकेश शर्मा, संदीप, टीटू कपानिया, शितीज ढल्ल, जवाहर सूद, डिंपी सचदेवा, समीर मरवाहा, हरिंदर सिंह काहलों, जगजीत सिंह , मयंक व्यास, डॉ. रमेश कंबोज, बिपन कुमार, राकेश कालिया, गुरनाम सिंह, वरिंदर शर्मा, अर्जुन सिंह पप्पी, मनिंदर सिंह डिंपल, लाहौरी राम, सकुल महाजन, अभि सिक्का, डंपी सिक्का, बलविंदर सिंह शैंटी, विनोद अरोड़ा, भगत मनोहर लाल, अजय जगोटा, ओम प्रकाश, गौरव मेहता, विपन शर्मा, जेम्स, मंजीत कौर, विजय कालिया, नरेस सूरी, गुरमीत सिंह निक्का और अन्य मौजूद थे ।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।