

जालंधर( ) भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने प्राकृतिक आपदा से आई बाढ़ से हो रहे नुक्सान पर कड़ी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा बरसाती पानी की मार के कार्य मे जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी।उन्होंने कहा कि पानी से हर तरफ़ त्राहिमाम मचा हुआ है और कुदरत की इस मार में पूरे पंजाब में भारी नुकसान हुआ है।सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा जालंधर शहरी की पूरी टीम प्रतिबद्धता के साथ समर्पित होकर पूरे जिले के लोगों के साथ खड़ी है और हम सभी 24 घंटे जनता के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए तैयार बैठे हैं।