जालंधर 13 मई (): भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा टीम ने किया राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन विजय सांपला का जालंधर आगमन पर भव्य स्वागत किया।

इस दौरान अध्यक्षा मीनू शर्मा के साथ भोला शर्मा, दीपाली बागड़िया, सपना शर्मा,अंजू डेविड, रानी शर्मा, प्रवीण बांसल, नीरू शर्मा ने चेयरमैन सांपला का अभिनंदन किया। अध्यक्षा मीनू शर्मा ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा का  विजय सांपला को राष्ट्रीय चेयरमैन बनाकर अनुसूचित समाज को भाजपा ने बड़ा सम्मान दिया है। अब तक किसी भी सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए नहीं सोचा है। सभी ने झूठे वादे कर हमारे वोटों को ठगा है। केवल भाजपा में ही दलित व अनुसूचित समाज पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होने कहा कि सभी सरकारों ने अनुसूचित जाति को केवल वोट बैंक समझा। बसपा सरकार में झूठे वादे किए गए। कभी विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया गया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।