जालंधर( 2 सिंतबर ) भाजयुमो जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह की नेतृत्व में युवा मोर्चा मंडल 5 के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की।इस अवसर पर भाजमुयो मंडल 5 के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए अमित कुमार को महामंत्री,आकाश,हर्ष, रविन्द्र,मोनू मिश्रा, लवली हंस,हनी आनंद,संजीव कुमार,को उपाध्यक्ष असलम,सोनू मिश्रा, दलजीत सैनी,आयुष,रतन को सचिव मोहित यादव मीडिया इंचार्ज घोषित किया।इस मौके पर बलजीत प्रिंस ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को मुबारकबाद दी तथा उन्हें भाजपा की नीतियों के बारे में मार्गदर्शित किया।इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे ज़िला भाजपा प्रधान  सुशील शर्मा ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को मुबारकबाद दी तथा कहा कि आगामी विधानसभा के चुनावों से पहले हमें मोदी जी की नीतियों को ज्यादा से ज्यादा जन मानस तक ले कर जाना है।उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।इस अवसर पर  अर्जुन पप्पी , जगजीत सिंह,सकूल महाजन,गौरव महाजन,संदीप शर्मा,अजय भारद्वाज,इत्यादि उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।