दिल्ली:कनाडा की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। हाल ही में प्रधानमंत्री बने मार्क कार्नी ने अपनी नई कैबिनेट का ऐलान किया है। इस नई कैबिनेट में अनीता आनंद को कनाडा की विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने मेलानी जोली की जगह ली है। प्रधानमंत्री कार्नी ने पुराने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की 39 सदस्यीय टीम को घटाकर 29 मंत्रियों की नई टीम बनाई है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी सोशल मीडिया पर अनीता आनंद को बधाई दी अनीता आनंद एक प्रसिद्ध वकील, प्रोफेसर और शोधकर्ता हैं। उन्होंने 2019 में पहली बार ओकविल से सांसद के रूप में चुनाव जीता था और 2021 में फिर से चुनी गईं।वह नोवा स्कोटिया में पैदा हुई थीं और 1985 में ओंटारियो चली गई थीं। उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं और पंजाब से संबंध रखते हैं। उनके पिता एस.वी. आनंद जनरल सर्जन थे और मां सरोज राम एनेस्थीसियोलॉजिस्ट थीं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।