भुलत्थ,: भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस को अपनी ऊर्जा किसी एक व्यक्ति पर बर्बाद नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी को किसानों के अपमान, आत्महत्या के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता ईमानदार हैं तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। सुखपाल का इशारा हाल ही में गिरफ्तार हुए भारत भूषण आशू की तरफ है। आशू की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है, जिस पर खैहरा ने अब ट्वीट किया है। खैहरा के इस ट्वीट से कांग्रेस में आपसी खींचतान भी नजर आ रही है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।