zika virus zika virus infection cases pune  zika virus patients

 भारत में एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है जो महाराष्ट्र के पुणे में तेजी से फैल रहा है। बता दें कि  पुणे में जीका वायरस के 6 नए मामले मिले है जिसमें 2 प्रेगनेंट महिलाएं भी शामिल है। इस चिंता भरी खबर के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया।

स्वस्थ अधिकारियों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस का शिकार होने पर भ्रूण में माइक्रोसेफेली हो सकता है। यह ऐसी एक गंभीर स्थिति है जिससे मस्तिष्क के असामान्य विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है।

पुणे में जीका वायरस संक्रमण का पहला केस एरंडवाने इलाके में ही सामने आया था। इस दौरान46 साल के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और  उनकी 15 साल की बेटी का भी सैंपलपॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा दो संक्रमित मुंधवा इलाके में मिले हैं, इनमें से एक 47 साल की महिला और दूसरा 22 साल का शख्स है वहीं अब 2 प्रेगनेंट महिलाएं पाॅजिटिव पाई गई।

पुणे नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक,संक्रमित मच्छरों को रोकने के लिए फॉगिंग  की जा रही है। बता दें कि जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।य़हीं मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वायरस बी फैलाते है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।