भारत विकास परिषद जालन्धर समर्पण एवं एलायंस क्लब जालन्धर समर्पण लेडीज के संयुक्त प्रयास से नव संवत् तथा नवरात्रो का हवन यज्ञ से किया स्वागत। शम्भू मंदिर मेन बाजार बस्ती गुजा में भारत विकास परिषद एवं एलायंस क्लब जालंधर समर्थन लेडीस के सहयोग से नवरात्रों के उपलक्ष्य में नव संवत 2079 का स्वागत, हवन यज्ञ से किया गया। मंदिर प्रधान एवं परिषद के गोल्डन सदस्य जीडी कुंद्रा के मार्गदर्शन से मुख्य मेहमान प्रांतीय संयोजक विक्रम अरोड़ा की उपस्थिति में शाखा प्रधान भुपिऺदर कालिया ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। पंडित हरि कृष्ण शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ करवाया। विक्रम अरोड़ा ने नवसंवत क्यों मनाया जाता है विस्तार पूर्वक बताया। जीडी कुंद्रा ने हवन यज्ञ से होने वाले अनेक प्रकार के लाभों के बारे में बताया। प्रांतीय संयोजक  एन के महेंद्रू ने परिषद की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया ।हवन के पश्चात पंडित जी ने नवसंवत में, इस वर्ष होने वाली वाले प्रभावों का वर्णन किया। हवन यज्ञ में आहुति डालने में मंदिर के ट्रस्टी अश्विनी शाही, अनिल कुंद्रा, निशू ठुकराल, जगदीश अरोड़ा, अतुल बांगर, रमेश सोनिक तथा परिषद के सदस्यों में ईश अरोड़ा, जगदीश चौहान, जगजीत सेंबी, सुमित कपूर ,मनीष धीर, कमल अत्री ,रमेश विज, पंचवटी गोशाला के प्रधान लकी मल्होत्रा, राणा नैयर ,अमित लूथरा ,देवेंद्र अरोड़ा तथा लायंस क्लब लेडीस के प्रधान भारती महेंद्रु, जनक कुंद्रा ,मिसेस कालिया, शमा महेंद्रु विशेष रूप से उपस्थित हुए। आए हुए सभी सदस्यों का कमल अत्री ने धन्यवाद किया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।