नई दिल्ली,  उत्तर भारत में हुई बारिश से कई राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। तेज़ आंधी और जोरदार बारिश के बाद लोग राहत की सांस ले रहे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, एमपी झारखंड सहित कई राज्यों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। फिलहाल पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का दौर बना रहेगा।जम्मू कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके चलते उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बनी रहेगी। लिहाजा जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में छिटपुट बारिश हो सकती हैं। इसके अलावा तेज हवाएं भी चलने की भी संभावना है। राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।