
पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा के आगामी रविवार को जालंधर दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल 5 द्वारा एक विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने की। बैठक अमर पैलेस, रामा मंडी में सम्पन्न हुई।
बैठक में पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मनोरंजन कालिया, भाजपा पंजाब के सचिव श्री अनिल सच्चर,कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, वरिष्ठ नेता श्री मुनीश नड्डा, महामंत्री गुरमीत सिंह, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, सचिव जे.पी. पांडेय, जे.एस. राणा, मोहित शर्मा, महिला मोर्चा की गीता रानी, समीर शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री श्री मनोरंजन कालिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रविवार शाम 6 बजे जल विलास पैलेस, जालंधर में आयोजित स्वागत समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का भव्य स्वागत करें। उन्होंने सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों को अपने बूथ अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने को कहा।
भाजपा पंजाब के सचिव श्री अनिल सच्चर ने मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा और उनकी टीम को बैठक के सफल आयोजन पर बधाई दी और कहा कि मंडल 5 हमेशा की तरह इस बार भी संगठनात्मक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि रविवार को मंडल 5 से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समारोह में भाग लेंगे। मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि अश्वनी शर्मा जी के स्वागत समारोह को लेकर रामा मंडी, लद्देवाली, दकोहा, ढिलवां, धन्नोवाली, अरमान नगर, परागपुर व आस-पास के क्षेत्रों से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता हेतु हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं।
इस बैठक में वरिष्ठ नेता जरनैल सिंह डिपला, मंडल उपाध्यक्ष राजविंदर घुम्मण, सचिव मंजीत सिंह,ओबीसी मोर्चा से राजवीर प्रिंस,रमेश वर्मा, हेमराज शर्मा,पवन शर्मा,रजत शर्मा, निरंजन शर्मा,राजीव शर्मा, अमरजीत हरिबोल,सुजीत पाठक, राजा,गुरविंदर सिंह,यादविंदर सिंह, नरेशपाल,दीपक,सुरिंदर बिशट सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।