लुधियाना: उप चुनाव जीतने के बाद अब संजीव अरोड़ा कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं। इसके लिए कल यानि 3 जुलाई को कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है। इसके लिए राज्यपाल से अनुमति मांगी गई है। माना जा रहा है कि संजीव अरोड़ा कल गर्वनर हाउस में मंत्रीपद की शपथ लेंगे।पंजाब सरकार सातवीं बार अपने मंत्रीमंडल का विस्तार करने जा रहा है। इसके लिए पूरी तैयारियां हैं। लुधियाना उप चुनाव में जीत के बाद संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया था, जिससे अब संजीव अरोड़ा की पंजाब कैबिनेट में इंट्री होने जी रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें स्थानीय निकाय मंत्रालय का जिम्मा मिल सकता है।