उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मां बगलामुखी मंदिर से लौट रहे चार दोस्तों की कार रॉन्ग साइड से आ रहे कंटेनर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।