बिहार : जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रहा है। घायलों में कार में सवार पांच और बस में सवार सात लोग शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में यात्री बस रोज की तरह यात्रियों को लेकर गिरिडीह से देवघर जा रहा था। वहीं झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के करंजिया गांव के रहने वाले लोग देवघर में पूजा-अर्चना करके कार से वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया मोहनपुर गांव के पास अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया। उक्त मवेशी को बचाने के दौरान बस की विपरीत दिशा से आ रहे अर्टिगा कार से आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।