जालंधर: ( )जालंधर लोकसभा उप-चुनाव को लेकर युवा नेता अर्जुन त्रेहन के नेतृत्व में वार्ड नं 23 छोटी बारादरी 2 में महासंम्पर्क अभियान चलाया गया।इसमें विशेष रूप से भाजपा जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी,मंडल अध्य्क्ष बलराज ,अनिल ठाकुर,अनिल शर्मा, रमेश अरोड़ा आदि उपस्थित थे।इसके अंतर्गत वार्ड के बाज़ारों और गालियों में भाजपा मंडल और बूथ के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा उपचुनाव से भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल जालंधर  में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में भाजपा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।इस जनसंपर्क अभियान में सभी कार्यकर्ताओं ने लोगो को भाजपा के पक्ष मे वोट करने की अपील की।इस अवसर पर अर्जुन त्रेहन ने पार्टी जीत की तरफ बढ़ रही है और इस अभियान में लोगों का भाजपा के प्रति पूरा उत्साह देखने को मिला।उन्होंने कहा कि भाजपा अपने जीत के लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है तथा इस बार पार्टी चुनावों में सभी को पछाड़ कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की घटिया कार्यप्रणाली से लोग दुःखी हो चुके है। तथा इस बार लोग बदलाब के लिए भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने के मूड में है।उन्होंने कहा कि यह चुनाव जालंधर के लोगों को भविष्य को सुरक्षित और विकास के पथ पर ले कर जाने वाला चुनाव है।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने आम पार्टी की सरकार को राज्य से बाहर करने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत जालंधर लोकसभा के उपचुनाव में जीत से होने जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाबियों की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पंजाब की आप सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है। मोदी सरकार का बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य पंजाब में अमन-शांति कायम रखना है।उन्होंने जलांधर के हर जनमानस से अपील की है इस बार भाजपा का साथ दे ताकि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हो सके।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।