
जालंधर: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद जालंधर नगर निगम, तहसील और पुलिस थानों में हड़कंप मचा हुआ है। विजीलैंस कस्टडी में रमन अरोड़ा के बयानों पर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, रमन अरोड़ा के खास राजदार महेश मखीजा की गिरफ्तारी से अब कई बड़े खुलासे हो रहे हैं।विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए पंजाब सरकार में विधायक रमन अरोड़ा का राज़दार महेश मखीजा उर्फ राजू को देर रात कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट द्वारा मखीजा का 4 दिन का रिमांड ग्रांट किया गया। देर रात पेशी के दौरान विजीलैंस द्वारा माननीय अदालत से सात दिन के रिमांड की गुहार लगाई गई थी।महेश मखीजा के घर से विजीलैंस को 29 लाख रुपए कैश मिले हैं। यह रकम एक बैग में छत पर मिली है। इसे लेकर विजालैंस ने जांच शुरू की है। उधर, विजीलैंस को पता चला है कि कुछ प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ उसके साथियों के घर थे। उधऱ, विजीलैंस लुधियाना रेंज के एस.एस.पी जगतप्रीत सिंह द्वारा आज विधायक रमन अरोड़ा की मोहाली के साथ सटे न्यू चंडीगढ़ इलाके में खरीदी गई कुछ संपत्तियों के बारे जांच की गई।विजीलैंस को मिली जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा द्वारा काफी बड़ी अमाउंट में पैसे मोहाली में इन्वैस्ट कि गए हैं। जिसके बारे विजीलैंस जांच को पुख्ता कर रही है। जांच के दौरान विधायक रमन अरोड़ा की उक्त प्रॉपर्टियों की निशानदेही भी करवाई गई है।