सिडनी : ऑस्ट्रेलिया में एक 25 साल की लड़की ने चाकू से अपनी मां का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना शनिवार को वेस्टर्न सिडनी के सेंट क्लेयर की है। पुलिस का कहना है कि 25 साल की लड़की को उसकी मां की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपनी 57 साल की मां की हत्या करने के बाद उसका सिर काटकर पड़ोसी के घर के बाहर फुटपाथ पर रख दिया। वारदात से पहले मां-बेटी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस हुई थी। इसके बाद पड़ोसियों ने उनके घर से शोर की आवाज सुनी थी।

पुलिस का कहना है कि वारदात के समय घर में आरोपी लड़की का चार साल का भतीजा भी मौजूद था। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी लड़की को अदालत में पेश किया। इसके बाद से उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।

हालांकि, आरोपी लड़की ने अपनी गिरफ्तारी के बाद जमानत के लिए याचिका दायर नहीं की है। घटना का विवरण देते हुए डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट इंस्पेक्टर ब्रेट मैक फैडेन ने कहा कि एक दिल दहला देने वाली वारदात है। उन्होंने अपने इतने साल के करियर में इतनी खौफनाक वारदात नहीं देखी है।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।