हिमाचल प्रदेश :  रोहड़ू की 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता ने पहाड़ी राज्य के नाम एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के राष्ट्रीय फाइनल्स में अनुष्का ने जगह बनाई है। हिमाचल प्रदेश की पहली ऐसी प्रतिभागी बनने का गौरव हासिल करने वाली अनुष्का मौजूदा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बी.एड की पढ़ाई कर रही हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि समूचे हिमाचल के लिए गर्व के क्षण है, क्योंकि इससे पहले हिमाचल प्रदेश से किसी ने भी इस प्रतिष्ठित मंच पर राष्ट्रीय स्तर तक की यात्रा तय नहीं की थी। यह अलग बात है कि हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी क्षेत्र की रहने वाले महक चंदेल मिस इंग्लैंड 2024 के ग्रैंड फिनाले की फाइनलिस्ट बनी थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिमाचली युवती थी। सौंदर्य जगत में हिमाचल प्रदेश को नई पहचान दिलाने वाली महक, विदेशी धरती पर कई बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। मिस इंग्लैंड 2024 का फिनाले 16 और 17 मई को लंदन में आयोजित हुआ था। अनुष्का दत्ता का यह सफर आसान नहीं था। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य से फैशन और ग्लैमर जगत में बहुत कम प्रतिनिधित्व होता है। उन्होंने अपने आत्मविश्वास और संकल्प के बल पर मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच तक का सफर तय किया। एक छोटे से शहर से यह साबित कर दिया कि अगर लगन और मेहनत हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। शिक्षा स्नातक की पढ़ाई कर रही अनुष्का ने हमेशा से शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रही हैं। उनकी यह सोच न केवल उनके व्यक्तिगत विकास में सहायक रही, बल्कि उनके इस सफर में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।