
मुंबई : देश की सबसे अमीर महानगरपालिका, BMC को आखिरकार अपना नया मुखिया मिलने जा रहा है। BJP ने वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े को मुंबई के Mayor पद का उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। इसी के साथ मुंबई के इतिहास में पहली बार मेयर की कुर्सी पर बीजेपी का कब्जा होना लगभग तय है।सत्ता के समझौते के तहत Deputy Mayor का पद शिवसेना के हिस्से में गया है। शिवसेना ने अनुभवी नेता संजय शंकर घाड़ी को इस पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।रितु तावड़े बीजेपी की एक कद्दावर नेता और सीनियर कॉर्पोरेटर हैं। उनका राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है