महाराष्ट्र :सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। मुंबई हाई कोर्ट ने इस मामले के सभी 11 आरोपियों को बरी कर दिया है। आज 21 जुलाई को हाई कोर्ट ने दोषियों की सजा के खिलाफ लंबित सभी 11 याचिकाओं का निपटारा कर दिया जिससे 19 साल बाद सभी आरोपी रिहा हो गए। बता दें कि ट्रायल कोर्ट ने इनमें से 5 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी और 7 लोगों को उम्रकैद की सजा हुई थी। सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी।19 साल पहले 11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों में 7 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इन भीषण धमाकों में 189 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे। यह घटना मुंबई के इतिहास के सबसे भयानक आतंकी हमलों में से एक थी।महाराष्ट्र ATS ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार करके केस चलाया था। साल 2015 में 9 साल तक चली सुनवाई के बाद ट्रायल कोर्ट ने 12 आरोपियों को दोषी ठहराया था। इनमें से 5 को फांसी की सजा और 7 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालाँकि 8 साल तक चली कानूनी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी। बाकी बचे 11 दोषियों ने अपनी सजा के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिस पर आज अंतिम फैसला आया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।