चंडीगढ़, 23 मई:

पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति कोई रियायत न बरतने की नीति को दोहराते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि कोई भी अधिकारी या राजनेता, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, मानवता के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध के लिए बख्शा नहीं जाएगा।

लोगों को दिए गए संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की कार्रवाई ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई जंग में अपने-पराए का कोई फर्क नहीं किया जाता।

उन्होंने कहा कि किसी सत्ताधारी पार्टी का हिस्सा होना या विपक्षी दल से जुड़े होने से किसी अफसर या नेता को भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी तरह की संलिप्तता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह पाप करने वाले व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने साल 2022 में पदभार संभाला था और उस समय से लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमने लोगों को गारंटी दी थी कि सरकार में भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारे सिस्टम को भ्रष्टाचार दीमक की तरह लगी हुई है और भ्रष्ट कार्रवाई करने वाले कर भरने वाले लोगों के पैसे को खुर्द-बुर्द करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने तक यह लड़ाई जारी रहेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सत्ता की धौंस से कारोबारियों और दुकानदारों की खुलेआम लूट होती हो तो ऐसे मौके पर सरकार चुप करके नहीं बैठ सकती। उन्होंने कहा कि रसूखदार राजनेताओं द्वारा कुछ अफसरों के साथ मिलीभगत करके भोले-भाले लोगों को ब्लैकमेल करके उनसे फिरौती मांगने को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लोगों को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का अभिन्न अंग बनने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्ट तत्वों के खिलाफ उनके द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भ्रष्ट उद्देश्यों के लिए उनके काम में अनावश्यक देरी या बाधाएं पैदा करता है तो आम आदमी को आगे आकर उनके खिलाफ शिकायत करनी चाहिए। राज्य सरकार उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारे लिए भ्रष्ट, भ्रष्ट है, चाहे हमारा हो या कोई और और मैं वादा करता हूं कि जिसके भी हाथ भ्रष्टाचार में रंगे हुए हैं, मेरी सरकार उन्हें बख्शेगी

भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों पर निर्णायक कार्रवाई की है। यह साहसिक कदम भ्रष्टाचार के प्रति पार्टी की जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है तथा शासन में एक नया मानदंड स्थापित करता है।

*वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा* ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मिशन पर जोर दिया। चीमा ने कहा, “भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे इसमें हमारी पार्टी का ही कोई व्यक्ति शामिल क्यों न हो। भ्रष्टाचारियों को बचाने वाली पिछली सरकारों के विपरीत, आप सरकार सख्त कार्रवाई के माध्यम से जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित कर रही है।” उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों के माध्यम से पिछली सरकारें अपने विधायकों मंत्रियों को डराने-धमकाने के औजार के रूप में इस्तेमाल करती थी, लेकिन आप सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई करती है।

*मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध* ने भ्रष्टाचार के प्रति आप सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना की तथा इसे दशकों से चली आ रही कांग्रेस और शिअद-भाजपा सरकारों की निष्क्रियता से तुलना की। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए आम आदमी पार्टी के मिशन को दोहराते हुए कहा, “आप सरकार में किसी भी भ्रष्ट विधायक या नौकरशाह को बख्शा नहीं जाता है। कानून का शासन कायम है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है।”

*आप नेता बलतेज पन्नू* ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के सक्रिय रुख पर प्रकाश डाला, जिनका बेदाग रिकॉर्ड भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई में परिलक्षित होता है। पन्नू ने कहा, “ऐसे मामलों को दबाने वाली पिछली सरकारों के विपरीत, मान सरकार पारदर्शी और सख्त है। मुख्यमंत्री मान व्यक्तिगत रूप से शिकायतों की निगरानी करते हैं और भ्रष्टाचार के सभी मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करते हैं।”

*आप नेता पवन कुमार टीनू* ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए पार्टी के 2022 के वादे की याद दिलाई। उन्होंने कहा, “अपने ही किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करना भारतीय राजनीति में एक अभूतपूर्व घटना है। इससे यह कड़ा संदेश जाता है कि भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

*आप नेता डॉ. एस.एस. आहलूवालिया* ने कहा कि 2022 में मान सरकार आने के बाद से भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं गया है। उन्होंने कहा, “विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों का मुख्यमंत्री ने तुरंत समाधान किया, जिसके परिणामस्वरूप त्वरित जांच और कार्रवाई हुई। यह कारवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति को साबित करता है।” उन्होंने कहा कि आप सरकार लोगों की सेवा करने के लिए है, शोषण के लिए नहीं।

*आप नेता बब्बी बादल* ने पिछली सरकारों के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाला और बताया कि विधायक और अधिकारी किस तरह वसूली एजेंट के रूप में काम करते थे। बादल ने कहा, “आज आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने ही विधायक को गिरफ्तार करके एक अभूतपूर्व कदम उठाया है, जिससे यह पता चलता है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह पंजाबियों के लिए एक संदेश है: बिना किसी डर के भ्रष्टाचार की शिकायत करें, सरकार कार्रवाई करेगी”

*आप नेता बिक्रमजीत पासी* ने आप और पिछली कांग्रेस सरकारों के बीच अंतर को बताते हुए कहा, “कांग्रेस सरकार ने जहां भ्रष्ट लोगों को संरक्षण दिया, वहीं आप सरकार ने ऐसे लोगों पर निर्णायक कार्रवाई की। विपक्ष के दावे भी बेबुनियाद निकले। आम आदमी पार्टी पंजाब की समृद्धि के लिए भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर रही है।”
कुछ लोगो ने इसके ऊपर अपनी अपनी टिप्पनी दी है जो इस प्रकार है

आम आदमी पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हुआ, किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा: हरपाल सिंह चीमा*

*मान सरकार प्रशासन को पारदर्शी बनाने के लिए सबकी जवाबदेही सुनिश्चित कर रही हैं: बलतेज पन्नू*

*आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन का अपना वादा पूरा किया: पवन कुमार टीनू*

*रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ आप सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति साबित हुई : डॉ. आहलूवालिया*

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।