
संगरूर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लहरागागा के लोगों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफ़ा दिया जा रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री मान आज लहरागागा दौरे पर हैं। वे यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और कुछ का उद्घाटन भी करेंगे।इसके अलावा, मुख्यमंत्री मान नए तहसील कॉम्प्लेक्स का भी शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही नए पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय और अन्य विकास कार्यों की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।