जालंधर:
विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा हर जिला के डी.सी. कार्यालय में सी.एम. विंडो स्थापित करने के फैसले को सराहनीय बताया है।
उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर स्थापित किए जाने वाली सी.एम. विंडो पर व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से ए-4 साईज के एक सादे कागज पर लिखकर शिकायत किसी भी कार्य दिवस पर दर्ज करवाई जा सकती है। विधायक रमन अरोड़ा के अनुसार शिकायत के साथ शिकायतकर्ता को अपनी पहचान का प्रमाण (जैसे आधारकार्ड, वोटर पहचान पत्र, राशनकार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, पासपोर्ट) देना जरूरी होगा। इसके बाद शिकायत को सी.एम. विंडो में नियुक्त कर्मचारी द्वारा स्केन करके सी.एम. सैल को भेज दिया जाएगा। रमन अरोड़ा के अनुसार शिकायत दर्ज करवाने के पश्चात शिकायतकर्ता के मोबाईल पर शिकायत नंबर के साथ लिखित रसीद भी भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायतकर्ता की संतुष्टि के लिए फोन भी किया जाएगा। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार का सीएम विंडो स्थापित करने का एक मात्र लक्ष्य प्रदेश के लोगों को सहूलियत देना भी है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ही ऐसी पहली सरकार है जो जनता को सशक्त बना रही है और सरकारी अफसरों की पहली बार जवाबदेही तय की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मुख्यमंत्री मान ही कर सकते हैं क्योंकि वह दृढ़ इच्छाशक्ति के मालिक हैं। यही वजह है कि पंजाब सरकार ने जो कहा वह करके दिखा रही है। विधायक अरोड़ा के अनुसार काश सभी राज्यों के मुख्यमंत्री स. मान जी की तरह काम करे तो देश की काया ही पलट जाये।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।