मेहरचंद पॉलीटैक्निक में प्लैटिनम जुबली धूमधाम से संपन्न
उत्तर भारत के सबसे पुराने पॉलीटैक्निक कॉलेजों में से एक, मेहरचंद पॉलीटैक्निक कॉलेज, जालंधर ने अपनी स्थापना के सत्तर साल पूरे होने और सात दशकों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए अपनी प्लैटिनम जुबली बड़ी धूमधाम से मनाई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब विधान सभा के माननीय अध्यक्ष स. कुलतार सिंह संधवा जी शामिल हुए। राज्यसभा सांसद, पद्म श्री सन्त बलबीर सिंह सीचेवाल, जालन्धर सेंट्रल के विधायक श्री रमन अरोड़ा, जालन्धर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर निदेशक श्री रविंदर सिंह, एन. आई. टी. टी. टी. आर. चंडीगढ़ के निदेशक श्री भोला राम गुज्जर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कॉलेज के प्राचार्य डा. जगरूप सिंह, डी. ए. वी. प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति एन. के. सूद, सचिव अरविंद घई, सचिव श्री अजय गोस्वामी और सदस्य कुंदन लाल जी ने मुख्य अतिथि का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि कुलतार सिंह संधवा जी को कॉलेज के एन. सी. सी. छात्रों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। संधवा जी ने 70 साल के प्रतीक रूप 70 आकार के गुब्बारे को हवा में उड़ाकर उपलब्धियों की बधाई दी और नई दिशा का संदेश दिया। उन्होंने स्टूडेंट्स अचीवमेंट गैलरी का भी उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्राचार्य डा. जगरूप सिंह ने इस अवसर पर कॉलेज में आए अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और सत्तर वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गुरबाणी शबद गायन से की गई। इसके बाद माइम और फिर कोरियोग्राफी पेश की गई। बलबीर सिंह सीचेवाल जी ने अपने भाषण में विद्यार्थियों का स्वयंसेवक बनकर पर्यावरण की सेवा करने के लिए आवाहन किया। उन्होंने कॉलेज को दस लाख की ग्रांट भी दीउन्होंने कॉलेज को दस लाख की ग्रांट भी दी विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि वह इस बात के गवाह हैं कि इस कॉलेज ने दोआबा क्षेत्र का नाम रोशन किया है और यहां पढ़ चुके विद्यार्थी हर क्षेत्र में ऊंचे पदों पर बैठे हैं। पुराने विद्यार्थी मतुल वर्मा ने मंच पर अपनी जादूगरी की कला का प्रदर्शन किया। उपलब्धियां हासिल करने वाले और कॉलेज के विकास में योगदान देने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह, एलुमनाई संघ के अध्यक्ष श्री अजय गोस्वामी एवं समूह सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि स. कुलतार सिंह संधवा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि स. कुलतार सिंह संधवां ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और स्टाफ़ को प्लैटिनम जुबली और उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह इस कॉलेज में आकर बहुत प्रभावित हुए हैं और चाहते हैं कि यहां के विद्यार्थी अच्छे इंजीनियर और बेहतरीन इंसान बनकर न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश की सेवा करें। उन्होंने प्राचार्य डा. जगरूप सिंह द्वारा उठाई गई मांगों पर भी विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज की प्लैटिनम जुबली स्मारिका का विमोचन भी किया। अंत में, एलुमनाई संघ के अध्यक्ष श्री अजय गोवामी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके बाद कॉलेज के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य भांगड़ा प्रस्तुत किया। प्लैटिनम जुबली समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस समारोह में पंजाब के प्रसिद्ध उपन्यासकार बलदेव सिंह सड़कनामा, श्री एम. एल. ऐरी, पूर्व प्राचार्य श्री सी. एल. कोछड़, श्री आर. के. धवन, श्री एन. एल. अरोड़ा, श्री एस. के. सहदेव तथा एलुमनाई के स्तंभ श्री वासदेव शर्मा, श्री. आर. के. चौधरी, श्री विनोद कपूर सहित अनेक अति सम्मानित अतिथियों ने भाग लिया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।