मोगा   21 अक्टूबर : मोगा में दिल को झिंझोड़ देने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार मोगा की इंदिरा कॉलोनी में एक मकान के निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि हाई वोल्टेज तारों  की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाका निवासी सदमे में है।

इस मौके पर घायल ने बताया कि वह और उसके चाचा का लड़का और वह मोगा इंदिरा कॉलोनी में काम कर रहे थे और अचानक हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से उसके चाचा के लड़के की मौत हो गई जिसकी जानकारी वहां खड़े प्रत्यक्षदर्शी व मालिक ने दी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।